संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में प्रवेश संबंधी बैठक में हुई चर्चा
May 13 2026
ग्वालियर। विश्वविद्यालय में अधिक से अधिक एडमिशन हों, इसके लिए हम सबको एक टीम की तरह काम करना होगा। किशोर छात्र छात्राओं को संगीत एवं कला के विषयों और उनके महत्व से परिचित कराएंगे तो वे इनके बारे में समझेंगे इससे प्रवेश बढऩे में आसानी होगी। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी विश्वविद्यालय और उसके विभागों का प्रचार किया जा सकता है। ये निर्णय राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में एडमिशन संबंधी मीटिंग में बुधवार को हुए।
कुलसचिव अरुण सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों के शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में प्रवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई साथ ही छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय में कोई परेशानी न हो इसके लिए हेल्प डेस्क को मजबूत करने की बात भी कही गई ताकि एक ही छत के नीचे छात्र छात्राओं की समस्त समस्याओं का निराकरण आसानी से हो सके।
एडमिशन के लिए इन बिंदुओं पर होगा फोकस जैसे कि टीम वर्क, प्रचार- प्रसार, वेबसाइट,सोशल मीडिया, सेमिनार, डायरेक्ट इंटरेक्शन के साथ ही ऐसे कदम उठाए जाएंगे कि हर बार एडमिशन पिछली बार से ज्यादा हों। सुरबहार वाद्य में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने पर भी चर्चा हुई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









