34 बार रक्तदान करने वाले परेश जैन हुए सम्मानित

May 13 2026

ग्वालियर। रक्त अर्पण सेवा समिति ग्वालियर द्वारा 34 बार रक्तदान कर चुके समाजसेवी परेश जैन का सम्मान किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि जब भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होती है, परेश जैन सदैव तत्परता के साथ सहयोग के लिए आगे आते हैं।
विश्व थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष्य में रक्त अर्पण सेवा समिति द्वारा सिंधी धर्मशाला में 42वाँ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोगों को थैलेसीमिया जैसी आनुवांशिक बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए विवाह से पूर्व एचवीए1 जाँच कराने का संदेश दिया गया। शिविर में थैलेसीमिया से पीडि़त बच्चों की नि:शुल्क जांच भी की गई। रक्तदान शिविर में लगभग 300 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम में रक्त अर्पण सेवा समिति के संस्थापक निर्मल संतवानी, हरीश थौरानी, धीरज दिसेजा, योगेश अरोरा सहित कार्यक्रम संयोजक पूर्णिमा अग्रवाल, रवि लखवानी, धीरज ढींगरा, अनिल पंजवानी एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।