105 नवीन साडिय़ां और दैनिक जीवन की उपयोगी सामग्री दान करेंगे
May 13 2026
ग्वालियर। वरिष्ठ जनकल्याण उत्थान समिति ग्वालियर के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह जादौन और सचिव रविन्द्र मोहन सक्सैना ने बताया कि 10 मई को अंतर्राष्ट्रीय मां दिवस होने से एक सप्ताह का जनजाति, आदिवासी बहनों का सम्मान समारोह का आयोजन 105 नवीन साडिय़ां और दैनिक जीवन की उपयोगी सामग्री दान कर आयोजित किया जा रहा है। इस समिति का पंजीयन हुए अभी केवल 9 माह का अवधि हुई है और इनके सभी सदस्यों, सहयोगियों और सेवाभावी दानदाताओं के सहयोग से प्राप्त दान राशि और दैनिक जीवन यापन के लिये वस्त्र और उपयोगी सामग्री की दान प्राप्ति से सर्वहारा वर्ग के समाज सेवा क्षेत्र मे सेवा कार्यों की शाखाएं शैशव अवस्था में स्ने: स्ने: फैलती जा रही है।
इस समिति द्वारा मुख्यत: गौ सेवा, आदिवासी वनवासियों की सेवा, आवारा वर्ग के लिये शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में क्षमता अनुसार समाज सेवा कार्य किया जा रहा है। शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों के लगभग एक सैकड़ा सेवारत और सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षकों का वृहद स्तर पर सम्मानित किया, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत बनाने और सामाजिक समरसता निर्माण में योगदान के लिये धर्माचार्यों की उपस्थिति में सामूहिक तर्पण अनुष्ठान, दीपावली पावन पर्व पर अन्नकूट कार्यक्रम, दीपावली एवं कड़ाके की सर्दी में कमजोर आय वर्ग के भाई, बहनों को उत्तम गुणवत्ता के कम्बल वितरण कार्य, घाटीगांव मोहना के आसपास समाज के निचले स्तर का जीवन यापन करने वाले वनवासी भाई, बहनों, बालक बालिकाओं को प्रतिमाह पहनने के कपड़े वितरण का प्रबंध, गौ माता को चारे का प्रतिदिन प्रबंधन और गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिये जिलाधीश के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से कर बद्ध आग्रह किया गया है। आवश्यकता अनुसार सतत वरिष्ठ जनों की सेवा कार्य निरंतर जारी है और आगे भी रहेगा। साथ ही साथ वरिष्ठ जनों को और समिति के सभी सदस्यों के मध्य सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए उनके जन्म दिवस का भी आयोजन किया जाता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









