40 साल पुरानी कंपनी बदलने जा रही है भारतीय बेवरेज इंडस्ट्री की तस्वीर
May 13 2026
ग्वालियर। पिछले चार दशकों से ग्रेट गैलियन वेंचर्स लिमिटेड (जीजीवीएल) भारत की बेवरेज मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद नाम रहा है। कंपनी हमेशा से ही साइलेंट फोर्स की तरहइंडस्ट्री के कई बड़े ब्रांड्स और अहम् पड़ावों का हिस्सा रही है, भले ही वह खुद ज्यादा चर्चा में न रही हो। सन् 1985 में मध्य प्रदेश के धार में ‘हाउस ऑफ केडियाज़’ के तहत शुरू हुई इस कंपनी ने प्रोडक्शन, कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग और सस्टेनेबल पैकेजिंग इनोवेशन के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इसी वजह से कई ग्लोबल स्पिरिट ब्रांड्स ने भी कंपनी पर भरोसा जताया है। अब यही अनुभव और समझ कंपनी अपने खुद के भारतीय ड्रिंक्स पोर्टफोलियो को तैयार करने में लगा रही है, जिसे खासतौर पर आज के मॉडर्न ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है।
ग्रेट गैलियन वेंचर्स लिमिटेड के उत्सव केडिया ने कहा, ‘बैच मास्टर की सबसे खास बात यह है कि यह लोगों को सच में आश्चर्यचकित करती है और अपनी गुणवत्ता से प्रभावित करती है। इसमें इस्तेमाल किए गए एज्ड स्कॉच माल्ट्स इसे ऐसी गहराई और स्वाद देते हैं। यह प्रीमियम फील देती है, लेकिन ऐसी नहीं कि उसे खरीदने से पहले ज्यादा सोचना पड़े। हम इसी संतुलन को हासिल करना चाहते थे और हमें लगता है कि हम इसमें सफल रहे हैं। ‘
जीजीवीएल की यह यात्रा भारत की एल्को-बेव इंडस्ट्री में हो रहे बड़े बदलाव को भी उजागर करती है। कंपनी मध्य प्रदेश में बेवरेज रिटेल के निजीकरण को आगे बढ़ाने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल रही है। इसके साथ ही, क्षेत्र में बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग सेटअप स्थापित करने में भी कंपनी की भूमिका अहम् रही है। समय के साथ इसने एक ज़ीरो-वेस्ट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का रूप ले लिया, जहाँ आधुनिक तकनीक के साथ इन-हाउस बॉटल प्रोडक्शन भी किया जाता है। आज कंपनी के प्रोडक्ट्स ओमान, सिंगापुर, टोगो, कैमरून, नाइजर और फ्रीटाउन जैसे देशों तक पहुँच रहे हैं और अपनी सटीकता, लगातार एक जैसी क्वालिटी और बड़े स्तर पर उत्पादन क्षमता के चलते कंपनी इंडस्ट्री की भरोसेमंद पार्टनर बन चुकी है। 700 रुपए की कीमत में उपलब्ध बैच मास्टर फिलहाल मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों- इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, सागर, देवास, सतना, रीवा और बुरहानपुर में उपलब्ध है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









