किट्टा पार्टी ग्रुप ने सजाई संगीत की महफिल

May 13 2026

ग्वालियर। सिटी सेंटर स्थित फॉर्च्यूनर एवेन्यू में किट्टा पार्टी ग्रुप ने संगीत की एक शानदार महफिल सजाई। जिसमें गजल गायक नवनीत कौशल,  कमल माखीजानी, शायर अतुल अजनबी, बांसुरी वादक विक्रम कनेरिया के बांसुरी वादन ने पूरी महफिल को देर तक मदहोश कर रखा। कार्यक्रम की शुरुआत अजय बाजपेई ने गणेश वंदना-’महाराज गजानन आओ जी’ के साथ की। संगीत की महफिल का आगाज नरेश काटे ने गीत-’फलक से तोड़ कर देखो सितारे लोग लाए हैं’ सुनाकर किया। गायक धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने ‘आज मौसम बड़ा बेईमान है’, नवनीत कौशल ने ‘चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल’, संग्राम सिंह ने ‘रूप तेरा मस्ताना प्यार मेरा दीवाना’ धर्मेंद्र शर्मा ने ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’गीत गाकर महफिल में चार चांद लगाए। 
कार्यक्रम में किट्टा ग्रुप के सदस्य अजय बाजपेई के जन्मदिन पर सदस्यों ने केक कटिंग के समय समवेत स्वर में ‘बार-बार दिन ये आए’ तब पूरी महफिलल में मगनन होकर अजय बाजपेई को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ग्रुप संयोजक राहुल गुप्ता स्पर्शी द्वारा बर्थडे बॉय को समर्पित एक शानदार गीत प्रस्तुत किया और इस शाम को रंगीन और यादगार बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।