शर्मा की स्मृति में चिकित्सा शिविर 9 मई को

May 08 2026

ग्वालियर। मातृत्व जन आरोग्य एवं शिक्षा प्रसार समिति एवं सपोर्ट एंड केयर कैंसर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 9 मई को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी गोविंद प्रसाद शर्मा की स्मृति में नि:शुल्क फिजियोथैरेपी चिकित्सा परामर्श एवं जागरूकता शिविर सुबह: 8:30 से 11 बजे तक ग्रीन फील्ड हायर सेकंडरी स्कूल, नाका चंद्रवदनी में आयोजित किया जाएगा। शिविर में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. सुनील मांझी नि:शुल्क परामर्श देंगे। साथ ही शिविर में बीपी, शुगर, सीबीसी, मैमोग्राफी की जांच नि:शुल्क की जाएगी।