एमएलबी में हुई कार्यशाला

May 08 2026

ग्वालियर। एमएलबी कॉलेज में गत दिवस युवक रेडक्रॉस इकाई के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. निखिल अग्रवाल उपस्थित थे। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है।