शादी के स्टेज पर दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, दुल्हन का हाथ भी ट्रिगर पर रखवाया
May 08 2026
डबरा। शादी के स्टेज पर दूल्हे ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक के बाद एक तीन गोलियां दागीं। दुल्हन का हाथ भी बंदूक के ट्रिगर पर रखवाया। इससे पहले दुल्हन को ट्रैक्टर पर बैठाकर मैरिज गार्डन में एंट्री ली।मामला डबरा के भितरवार का है। विगत रात को इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की बात कही है। वीडियो में वरमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े दिख रहे हैं। दूल्हे ने हाथ में बंदूक पकड़ रखी है। वह उसमें बुलेट लोड करता है। फिर ऊपर की तरफ फायर कर देता है। ऐसा उसने लगातार तीन बार किया।
पुलिस के मुताबिक, डबरा के भितरवार में वार्ड नंबर 9 में रहने वाले गगन रावत की शादी मुस्कान रावत से हुई है। लडक़ी पक्ष दतिया के सुनारी गांव से भितरवार आया था। विवाह समारोह राधा रानी मैरिज गार्डन में पूरा हुआ था। गगन किसान है। वह सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो-वीडियो डालता रहता है। हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक लाइसेंसी बताई गई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लाइसेंस किसके नाम पर है? भितरवार थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा ने कहा मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









