मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन पर व्यापारियों में हर्ष

May 08 2026

ग्वालियर। व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन किए जाने पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया महानगर के सभी व्यापारियों ने मध्य प्रदेश शासन का आभार व्यक्त किया है। यह अवसर पर महानगर के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों के बीच पहुंचकर मुंह मीठा कराते हुए सभी को बधाई दी। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमर माखीजा सहसंयोजक सुनील अग्रवाल सनी ने कहा कि मप्र कि भाजपा सरकार सदैव व्यापारियों के हितों के लिए समर्पित रही है। व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन व्यापारिक वर्ग के हितों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है इस अवसर पर सहसंयोजक सुनील अग्रवाल सनी, राजेन्द्र सेठ, संदीप वैश्य, हरिओम सिंघल नित्यानंद शर्मा विशाल जैन, दामोदर अग्रवाल, मोहित गोयल सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित थे।