शिविर में 30 यूनिट रक्तदान किया

May 08 2026

ग्वालियर। नारी शक्ति की पुकार संस्था का रक्तदान शिविर रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था की सचिव दीप्ति सांघी ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेडक्रॉस कंपू मै लगाया। इस शिविर का आयोजन विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर किया जा रहा। इसमें 30 यूनिट देने मै सफल हुए शिविर से प्राप्त रक्त थैलेसीमिया और कैंसर पीडि़त मरीजों की सहायतार्थ उपयोग होगा। रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है, इसलिए समाज के लोगो को रक्तदान शिविर में आकर अपना रक्तदान जरूर करना चाहिए। जिससे ब्लड बैंक में चल रही रक्त की कमी को पूरा किया जा सके। इसमें समिति के उपाध्यक्ष बंटी बघेल, रेडक्रॉस सोसाइटी के डायरेक्टर प्रवीण भारद्वाज, अर्जुन यादव, विकी शर्मा, संतोष परिहार, भूपेंद्र शिवहरे, मोहन सिंह और साथ में रेडक्रॉस सोसाइटी की पूरी टीम का सहयोग मिला।