बाल एवं शिशु रोग विभाग द्वारा बीएलएस कार्यशाला का आयोजन
May 08 2026
ग्वालियर। बाल एवं शिशु रोग विभाग गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के चेयरपर्सन प्रोफेसर डॉ अजय गौड़ एवं कोर्स डायरेक्टर डॉ रवि अम्बे, कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ रश्मि गुप्ता एवं डॉ सात्विक बंसल थे। कार्यशाला में ग्वालियर, झांसी एवं इंदौर से 36 प्रशिक्षु बाल एवं शिशु रोग पीजी छात्रों ने भाग लिया। कार्यशाला में बेसिक लाइफ सपोर्ट स्किल को मैनेकिन पर हैंड्स ऑन, प्रैक्टिस वाइल वॉचिंग वीडियो, कोर्स मैनुअल, प्रेजेंटेशन के द्वारा सिखाया गया। बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यशाला का उद्देश्य अचानक हृदय गति रुकने पर विक्टिम को चेस्ट कंप्रेशन एवं रेस्क्यू ब्रीदिंग द्वारा बुनियादी जीवन सहायता उपलब्ध करवाना है।
85 प्रतिशत लोगों में अचानक कार्डियक अरेस्ट गैर अस्पताल परिस्थिति में होता है द्य कार्डियक अरेस्ट में एईडी (ऑटोमेटेड एक्टरनल डेफिब्रिलेटर) की उपयोगिता एवं उपयोग करने का तरीका समझाया गया। इस परिस्थिति में यदि समय पर बुनियादी जीवन सहायता मिलने पर जीवन बचाया जा सकता है। इसमें प्रति मिनट देरी होने पर जीवन बचाने की दर 17' कम हो जाती है। कार्यशाला में बुनियादी जीवन सहायता में टीम डायनामिक्स एवं लीडरशिप के योगदान पर विस्तृत चर्चा भी की गई। कार्यशाला मे चौंकिंग की पहचान एवं उपचार भी बताया गया।
कोर्स डायरेक्टर डॉ रवि अम्बे द्वारा बताया गया कि समस्त 36 प्रतिभागी पोस्ट टेस्ट एवं स्किल इवैल्यूएशन को उत्तीर्ण कर सर्टिफाइड बी एल एस प्रोवाइडर बन गए। कार्यशाला के लिए बतौर फैकल्टी डॉ रश्मि गुप्ता ,प्रोफेसर डॉ रवि अम्बे, प्रोफेसर डॉ नीतू अग्रवाल, प्रोफेसर डॉ राजेश गुप्ता (दतिया मेडिकल कॉलेज), डॉ सुकृति मिश्रा थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









