ग्वालियर में अलोकिक नवग्रह कथा 9 मई से

May 08 2026

ग्वालियर। महानगर में पहली बार सात दिवसीय नवग्रह कथा का आयोजन आज 9 मई से 15 मई तक तारणहार संस्थान के तत्वाधान में दीनदयाल नगर शताब्दी पुरम दंदरौआ धाम में आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी ददरौआ धाम के महंत रामदास महाराज एवं आयोजकों ने दी उन्होंने जानकारी देते हुए बताया ग्वालियर के इतिहास में पहली बार ज्योतिष आचार्य बेदाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री अपने मुखारविंद से श्रोताओं को नवग्रह कथा का रसपान कराएंगे। उन्होंने बताया की ग्वालियर में सूर्य एवं शनि के मंदिर विराजमान है इसलिए ऐसे स्थान पर नवग्रह कथा का आयोजन किया जा रहा है। 
आयोजको ने बताया कि इस कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर भी शाम 4 बजे से 7 तक प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कथा के प्रथम दिन प्रारंभिक ज्ञान एवं पारिवारिक कथा का महत्व बतलाया जाएगा एवं आत्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा भगवान श्री गणेश सहित समस्त देवी देवताओं का आवाहन एवं महालक्ष्मी पूजन व अर्चन सुबह 7 से 10 तक किया जाएगा। वही राशियों का ज्ञान रसिया क्या है नक्षत्र क्या है ज्योतिष से जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें इसे विस्तार से समझाया जाएगा। वही आयोजक नितिन शिवहरे ने बताया कि हमारे जो कथा वाचक है वह युवा है और हमारा इस कथा को करने का उद्देश्य है कि यूथ अवेयरनेस पर काम किया जाए जिस प्रकार से आज के समय में ज्योतिष शास्त्र को बहुत अच्छा देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा की ज्योतिषीय गलत हो सकता है लेकिन ज्योतिष गलत नहीं होता।  पत्रकार वार्ता में समिति के नितिन शिवहरे, दीपक खेनवार, नरपत सिंह तोमर, रणविजय कुशवाहा विशाल, हंस, सुनील तोमर, जबर सिंह, पार्षद रेखा त्रिपाठी, अमित शर्मा, पुनीत सिंह सहित दीनदयाल नगर के बरिष्ठ जन उपस्थित थे।