चार्टर्ड अकाउंटेंट्स रक्तवीरों का हुआ सम्मान
May 08 2026
ग्वालियर। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच को मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, शाखा ग्वालियर द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान ब्रांच द्वारा सीए सप्ताह 2025 के अंतर्गत आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप की सफलता के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया।
ब्रांच के इमिडीएट पास्ट चैयरमेन सीए मयूर गर्ग ने बताया कि युवा सीए स्व. रौनक अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर ब्रांच द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 75 यूनिट रक्तदान किया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हुआ। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति-पत्र में इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।
कार्यक्रम में आईजी अरविंद सक्सेना एवं उप-महानिरीक्षक बल राजकुमार निगम द्वारा ग्वालियर ब्रांच के उपस्थित पदाधिकारियों उपाध्यक्ष सीए पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए गगन जैन एवं स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नगेन्द्र सिंह कुशवाह को स्मृति चिन्ह एवं प्रसस्ति पत्र भेंट किया गया। ग्वालियर ब्रांच के पदाधिकरियों एवं कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर सीए शाकुन्त सोमानी एवं सीए मोहक अग्रवाल ने इस सम्मान के लिए रेडक्रॉस सोसायटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सभी रक्तदाताओं, सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सामूहिक सेवा भावना का परिणाम है। रक्तदान शिविर हेतु ब्रांच की चेयरपर्सन सीए निधि अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए पंकज शर्मा, सचिव सीए विवेक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सीए गगन जैन, इमिडीएट पास्ट चैयरमेन सीए मयूर गर्ग एवं स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए नगेन्द्र सिंह कुशवाह की उल्लेखनीय भूमिका रही। ब्रांच ने भविष्य में भी इसी प्रकार समाज हित में सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









