गरिमा संग शुभम् की शादी पर फ्रेंड्स महिला क्लब बारां ने दी बधाई

May 08 2026

बारां। फ्रेंड्स महिला क्लब की संस्थापिका (अध्यक्ष) सपना गोयल ने बताया  मप्र भारत समाचार न्यूज़ चैनल के ग्वालियर जिला संवाददाता विजय खंडेलवाल की सुपुत्री सौ.कां. गरिमा के शुभ विवाह के पावन अवसर पर ‘फ्रेंड्स महिला क्लब’ की सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव-दंपति को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
क्लब की संस्थापिका सपना गोयल ने कहा ने कहा कि बेटी का कन्यादान जीवन का सबसे बड़ा और पुनीत कार्य है। गरिमा के सुखद वैवाहिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्लब ने खंडेलवाल परिवार को इस मांगलिक उत्सव की ढेरों बधाई दी। बेटी घर की गरिमा होती है और आज वह एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रही है। फ्रेंड्स महिला क्लब प्रार्थना करता है कि नव-दंपति का जीवन प्रेम, विश्वास और खुशहाली से महकता रहे। गरिमा-शुभम् की जोड़ी को, रब का मिला आशीष है। विवाह की इस शुभ बेला पर, खंडेलवाल परिवार को लख-लख बधाइयां।