सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर योगदान के लिए ग्वालियर जिले का हुआ सम्मान
May 07 2026
ग्वालियर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के तहत लक्ष्य से अधिक अंशदान राशि एकत्रित करने पर ग्वालियर जिले को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बीते दिनों राजभवन भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। राजभवन में आयोजित हुए समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा टीम ग्वालियर को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान की ओर से यह सम्मान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल नरेन्द्र सिंह तोमर (सेवानिवृत्त) ने प्राप्त किया। श्री तोमर ने 7 मई को कलेक्ट्रेट पहुँचकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को ससम्मान प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कर्नल नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि 7 दिसम्बर 2024 को आयोजित सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में जिले के लिए 12 लाख 74 हजार 100 रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर ग्वालियर जिले में इस बार 13 लाख 23 हजार 520 रुपए की राशि संग्रहित की गई, जो लक्ष्य से अधिक है।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर जिला पिछले 10 वर्षों से लगातार लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित कर वीर शहीद सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति अपनी एकजुटता और सच्ची संवेदनाएं व्यक्त करता आ रहा है। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने इस उपलब्धि पर जिले के सभी अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस वर्ष भी निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









