किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी हाईवे पर करेगी चक्का जाम आज: घनश्याम सिंह

May 06 2026

ग्वालियर। किसानों के साथ हो रहे छल कपट एवं गेहूं की एमएसपी का पूरा भुगतान नहीं मिलने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी आज 7 मई को नेशनल हाईवे पर हजारों कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ चक्का जाम करेगी। उक्त जानकारी ग्वालियर ग्रामीण के प्रभारी घनश्याम सिंह में कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया की मप्र सरकार द्वारा किसानों के साथ छल कपट किया जा रहा है। जिसको कांग्रेस पार्टी कभी सहन नहीं करेगी, कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के हित में है एवं उनके साथ है। उन्होंने कहा की नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर स्थित निरावली चौराहे पर किसानों को साथ लेकर जिला कांग्रेस पार्टी चक्का जाम करेगी। उक्त चक्का जाम में राजस्थान के भरतपुर की सांसद संजना जाटव एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा की सरकार किसानों के खिलाफ अत्याचार कर रही है कांग्रेस पार्टी यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगी चक्का जाम करने के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा जाएगा।