दो सगे भाइयों ने पानी भरने गई छात्रा का किया किडनैप,आरोपी पकड़े
May 06 2026
ग्वालियर। मोहना थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने छात्रा को अगवा किया और जंगल में बंधक बनाया। छात्रा घर के पास कुएं से पानी भरने गई थी। वहां मौजूद पड़ोसी धीरज पाल ने उस पर शादी का दबाव भी बनाया। छात्रा के मना करने पर आरोपी ने अपने भाई नेपाल पाल की मदद से उसे जबरन बाइक पर बैठाया। सहसारी के घने जंगल में ले गया। वहां उसे करीब साढ़े तीन घंटे तक रखा।
पुलिस ने बताया कि छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजन ने गांव में तलाश शुरू की। ग्रामीणों में हलचल बढ़ते ही आरोपी घबरा गए। पकड़े जाने के डर से छात्रा को गांव के मोड़ के पास छोडक़र फरार हो गए।
घर लौटने के बाद भी छात्रा इतनी डरी थी कि उसने किसी को घटना नहीं बताई। आरोपियों की धमकियों के कारण वह गुमसुम रही। परिजन के समझाने पर उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिवार के साथ मोहना थाने पहुंची।
मोहना थाना प्रभारी सरनाम सिंह परमार ने बताया कि नाबालिग के अपहरण और धमकी के मामले में दोनों आरोपियों पर अपहरण और पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी धीरज और उसके भाई नेपाल सिंह बघेल को पकड़ लिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









