महाराज बाड़ा पार्किंग में बताए कार्य नहीं होने पर निगमायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की

May 06 2026

ग्वालियर। निगमायुक्त संघ प्रिय ने बुधवार सुबह निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया। महाराज बाड़ा पर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही मल्टी लेवल पार्किंग में पूर्व के निरीक्षण में दिए गए निर्देशों के पूर्ण नहीं होने पर उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इसके बाद उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लगाई गई प्याऊ का निरीक्षण किया, निरीक्षण में उन्हें प्याऊ खाली मिली।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने सबसे पहले नगर निगम परिषद की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद निगमायुक्त ने जिंसी नाला नंबर 1 में चल रहे जनगणना के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी द्वारा एकत्रित की जा रही जानकारी को एकत्रित करने के कार्य को देखा और कर्मचारी द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य को लेकर प्रशंसा की। इसके बाद निगमायुक्त ने महाराज बाड़ा स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य को देखा। निर्माण कार्य के दौरान उन्होंने पूर्व में बताए गए कार्यों का विवरण मांगा तो स्मार्ट सिटी के अधिकारी बगलें झांकने लगे, इस पर निगमायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पूर्व में बताए गए कार्यों को पूर्ण करने एवं लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। 
निगमायुक्त संघ प्रिय ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बनाई गई प्याऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें प्याऊ खाली मिली। निगमायुक्त ने इस पर नाराजगी व्यक्त की। 
निगमायुक्त ने सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ सर्वेक्षण के नियमों के हिसाब से वहां पर काफी कमियां मिलीं, इसके चलते निगमायुक्त ने बताई गई कमियों को दूर करने एवं सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने शिंदे की छावनी स्थित कॉलोनी में बनाए गए पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें पार्क में सफाई व्यवस्था कमजोर मिली, निगमायुक्त ने पार्क में सफाई कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही विकलंागों को पार्क तक आने के लिए रैंप आदि बनाने के निर्देश दिए गए।