अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्वालियर पहुंचे

May 06 2026

ग्वालियर। अखिल विश्व सत्य सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवस की ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर वंदे भारत ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे, जहां सनातनी राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारी द्वारा उदित भदोरिया का भव्य स्वागत किया गया।
 स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एनके गोस्वामी, प्रेस मीडिया के संपादक श्याम श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू राणा, प्रदेश महामंत्री बलवीर सिंह परमार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती कल्पना शर्मा, मुरैना जिला अध्यक्ष कमलेश दुबे, भिंड जिला अध्यक्ष सोहन भदोरिया, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ग्वालियर संभाग विजय राणा, अंकुश शर्मा, गिरिराज शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
सनातन के विषयों को लेकर तथा सनातन के सिद्धांतों को प्रचारित प्रसारित करने के लिए सभी ने अपने सुझाव दिए जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा संज्ञान में लिया, सनातन दुनिया का एकमात्र धर्म है, बाकी सभी पंथ, ग्वालियर से मुरैना एवं भिंड सनातन प्रचार हेतु ग्वालियर संभाग के पदाधिकारी द्वारा भदौरिया को कार द्वारा रवाना किया गया, प्रत्येक तहसील एवं प्रत्येक पंचायत में सभी पदाधिकारी ने प्रचार प्रसार की शपथ ली, 7 मई को जिला भिंड के रानीपुरा ग्राम में श्री भदौरिया पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होंगे तथा 9 मई को, ग्वालियर में श्याम श्रीवास्तव संपादक मीडिया ग्वालियर एवं सभी सनातनी पदाधिकारी ग्वालियर संभाग के साथ प्रेस वार्ता एवं शाम 6 बजे वंदे भारत से भोपाल वापसी।