वर्षों पुराने पेड़ों की बलि लेने पर निकाय के खिलाफ पनपा आक्रोश
May 05 2026
भितरवार। पर्यावरण को बचाने में सराहनीय भूमिका निभाने में विफल रही स्थानीय निकाय ने वर्षों पुराने पेड़ों की बलि ले ली है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए उजाड़े गए पार्क को देख लोगों ने नगर परिषद पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। वहीं पेड़ काटे जाने से अक्रोशित कुछ लोगों ने निकाय को एक आवेदन देकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को दूसरी जगह स्थापित करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार नगर के गंदे पानी को पार्वती नदी में मिलने से रोकने लिए नगर परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से पार्वती नदी दियादाह घाट के पास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इस प्लांट के लिए निकाय द्वारा वर्षों पुराने दियादाह पार्क को चुना गया। प्लांट निर्माण के लिए पार्क में लगे वर्षों पुराने अधिकांश पेड़ रातों रात काट दिए हैं।
पेड़ काटने से उजड़े पार्क को देख आसपास के कई लोग एकत्रित हुए और उन्होंने पार्क की बलि लेने पर नगर परिषद के खिलाफ गहरी नाराजगी प्रकट की। लोगों का कहना था वर्षों लग गए जब यह पेड़ पल्लवित हुए। पेड़ों से पार्क हरा भरा था जिससे काफी संख्या में लोग यहां घूमने आते थे। पार्क लगे पेड़ों की छांव तेज धूप में लोगों को आकर्षित करती थी। निकाय ने पार्क उजाड़ कर बहुत गलत किया।
वहीं इस मामले को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने कहा कि हमारी हिंदू संस्कृति में दिन में पत्ते को तक नहीं छेड़ा जाता। यहां तो दर्जनों पेड़ों को आधी रात को काटा गया है। यह निंदनीय कृत्य है वहीं पेड़ काटे जाने को लेकर पूर्व पार्षद केके पाराशर ने कहा कि इसमें केवल एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। पूरी परिषद दोषी है। वहीं पार्क में लगे पेड़ों को काटे जाने पर नगर के वार्ड 13 के कुछ रहवासियों ने स्थानीय प्रशासन को अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
एसडीएम के नाम निकाय कर्मी को दिए गए शिकायती आवेदन में उन्होंने बताया कि अत्यंत खेद का विषय है कि इस उद्यान के रातों रात काटकर नष्ट कर दिया है। जो पर्यावरण संरक्षण नियमों के विरुद्ध है। वहीं उन्होंने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए चिन्हित की गई जगह नदी के समीप है। जो पार्वती नदी के उफान पर होने से डूब में आ जाता है। ऐसे स्थान पर प्लांट निर्माण करना गलत है। वहीं बताया जाता है कि प्लांट के निर्माण के लिए वन विभाग ने केवल 25 पेड़ काटने की अनुमति दी थी। लेकिन मौके पर 45 से अधिक पेड़ों की नंबरिंग की गई है। इनमें से पार्क के अधिकांश पेड़ों को काटा जा चुका है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









