बारिश होने से तापमान में गिरावट, अगले 24 घंटे में मौसम बिगडऩे के आसार
May 05 2026
ग्वालियर। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, कुछ देर बाद धूप निकलने से उमस महसूस हुई, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हल्की बारिश से मई महीने में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इन दिनों हवा में भी काफी नमी है, जो 88 प्रतिशत दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हवा में ठंडक घुल रही है, जिससे धूप का असर कम हो रहा है।
24 घंटों में मौसम बिगडऩे की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम बिगडऩे की संभावना है। एक ओर जहां पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, वहीं दूसरी ओर पूर्वी मध्य प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के एक साथ सक्रिय होने से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बढ़ गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









