ऋषि गालव विवि का भूमिपूजन किया

May 04 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता मार्ग स्थित ग्राम बेला में आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन करने पहुंचे।  मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, जयभान सिंह पवैया, संत कृपाल सिंह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, अनूप मिश्रा, सांसद भारत सिंह कुशवाह और भाजपा व आरएसएस के कई नेता व पदाधिकारी मौजूद हैं।
मप्र को दुग्ध उत्पादन में नंबर वन बनाएंगे
राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक और पशुपालक सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मप्र को दुग्ध उत्पादन में देश में नंबर वन बनाएंगे। सीएम ने मप्र को देश की दुग्ध राजधानी बनाने की घोषणा की। गोशालाओं में प्रत्येक गाय पर अब 40 रुपए खर्च किये जाएंगे। ग्वालियर में 68735 दुग्ध उत्पादक हैं। चार लाख से अधिक पशुधन हैं। यहां सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादन होता है। सीएम ने पशु आहार निर्माण और वेलनेस केंद्र खोलने की घोषणा की। पशुओं की देखभाल के लिए केंद्र का उन्नयन करने और डबरा में नया पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा भी की।