राष्ट्रवाद और लोकतंत्र की जीत, टीएमसी राहुल गांधी पर साधा निशाना:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

May 04 2026

ग्वालियर।  पांच राज्यों के चुनावी रुझानों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। ग्वालियर एयरपोर्ट पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की। कहा यह परिणाम लोकतंत्र की जीत और देशविरोधी ताकतों की हार को दर्शाता है। ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसे राष्ट्रवाद और लोकतंत्र की जीत बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर कहा कि होली, दिवाली जैसे त्योहारों की तरह आज आनंद का माहौल है। यह अहंकारियों की पराजय और राष्ट्रवाद की जीत है।
मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां घुसपैठियों और देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े रहने के कारण जनता ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर अविश्वास जताया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की दिग्विजय यात्रा बताते हुए बंगाल में जीत पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उनकी भाषा लोकतंत्र के पावन मंदिर को भी प्रभावित करती है और अराजक तत्वों को बढ़ावा देती है।