शाखा सहयोग द्वारा सकोरे एवं दाने का वितरण

May 04 2026

ग्वालियर। शाखा सहयोग द्वारा इस भीषण गर्मी में जल ही जीवन है, पक्षियों के जल के लिए सकोरे एवं दाना का वितरण मुरार के अग्रसेन चौक पर अग्रसेन उत्सव समित के साथ मिलकर किया।
इस भीषण गर्मी में पक्षियों को जल के लिए गहन संघर्ष करना पड़ता हैं, इसी क्रम में शाखा सहयोग द्वारा सेवा प्रकल्प कार्य करते हुए भारत विकास परिषद के अनूप अग्रवाल एवं अरविंद गौड़ साथ ही रवींद्र पवैया, अशोक सोनी, रमेश चंद्र बंसल, बिहारी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पीसी गुप्ता सहित सभी ने सर्वप्रथम भगवान अग्रसेन की पूजा कर माल्यार्पण कर प्रसादी का भोग लगाकर उपस्थित सभी ने भगवान अग्रसेन से आशीर्वाद लिया।
तत्पश्चात शाखा सहयोग द्वारा पक्षियों के लिए जल के लिए सकोरे एवं दाना आमजन को वितरण कर सेवा कार्य प्रारंभ किया गया। शाखा सहयोग की मातृत्व शक्ति द्वारा भगवान अग्रसेन की पूजा अर्चना की गई। आज शाखा सहयोग द्वारा 75 पानी के लिए मिट्टी के सकोरे दाने के साथ वितरण किए गए। शाखा सहयोग एवं अग्रसेन उत्सव समित के सभी सदस्यों की संख्या 75 रही, सभी का मोतियों की माला से स्वागत किया गया।
अनूप अग्रवाल एवं अरविंद गौड़  और रविंद्र पवैया ने कहा कि शाखा सहयोग द्वारा सेवा कार्य का बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। इस भीषण गर्मी में पशु पक्षी जल के बिना मौत की आगोश में चले जाते है। साथ ही कहा की प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है कि पशु पक्षियों के जहां तक संभव हो पानी की व्यवस्था इस भीषण गर्मी में करना चाहिए, इससे बड़ा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। कार्यक्रम में रवि गर्ग, सुभाष अग्रवाल, बालकिशन अग्रवाल, अशोक गर्ग, कालीचरण शर्मा, ज्योति अग्रवाल, शेफाली सिंघल, सुमन अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, विनोद सिंघल, गोपालदास जैन, कृष्णा अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, पवन सिंघल, दिनेश चंद्र बंसल, राकेश गर्ग, संदीप मंगल, दिनेश चंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, रवि गुप्ता, महेंद्र गर्ग, कन्हैया लाल अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, सौरव बंसल, सुरेश गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।