ग्वालियर महानगर समन्वय की बैठक संपन्न

May 04 2026

ग्वालियर। ग्वालियर नगर समन्वय की प्रथम बैठक संघ कार्यालय नई सडक़ पर संपन्न हुई, मध्य भारत उत्तर प्रांत के मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि सेंट्रल रीजन के विशेष आमंत्रित अतिथि क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्य नगर समन्वय के अंतर्गत होना चाहिए जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी एवं संगठनात्मक कार्य देखने को मिलेगा। ग्वालियर की सभी शाखाओं से मातृत्व शक्ति सहित 56 सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में अनूप अग्रवाल क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव मार्गदर्शन की भूमिका में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर समन्वय की अध्यक्ष मेघना सिंगल द्वारा की गई। मंच संचालन नगर सह समन्वय सुमित्रा सिकरवार ने किया, कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर समन्वय की संकल्पना, उद्देश्य व शाखाओं को समन्वय स्तर पर कार्य करने के लिए लाभ बताए। जिसमें नगर समन्वय अध्यक्ष द्वारा आगामी योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। समन्वय की इस बैठक में बृहद स्तर पर एनीमिया मुक्त भारत एवं हीमोग्लोबिन टेस्ट किया जाए। पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर लगाया जाए। विशाल पौधारोपण कार्यक्रम एवं उनकी देखभाल करना आवश्यक। दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग के लिए भी चर्चा हुई जिसमें भविष्य में कृत्रिम अंग ग्वालियर में बनवाने की व्यवस्था की जाए आदि बिषयों पर चर्चा हुई। सभी शाखों ने कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता देते हुए सभी इस बात पर सहमत हुए की ग्वालियर में भारत विकास परिषद ऐसा कार्य जिससे एक बड़ा संदेश पूरे देश में जाना चाहिए।
बैठक में सभी शाखों ने अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाओं एवं कार्यों में अपना योगदान दिया। आलोपी बंसल द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था, स्थल उपलब्ध कराने मे सहयोग दिया साथ ही विवेकानंद, समर्पण, ग्वालियर एवं संस्कृति, तानसेन शाखा द्वारा होममेड स्वादिष्ट भोजन एवं प्रोटोकॉल संबंधित व्यवस्था की गई। अंत में यह भी निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक कार्यकम नगर समन्वय के अंतर्गत किए जाए। भविष्य में सभी का सहयोग समन्वय को मिलता रहे। आभार आलोपी बंसल द्वारा किया गया।