माला पूजन और साधक सम्मेलन सम्पन्न
May 04 2026
ग्वालियर। परमेश्वर भाई के तत्वाधान में चलाए जा रहे ऋषि प्रसाद साधक सम्मेलन और माला पूजन कार्यक्रम के क्रम में इटावा, मुरैना में संत आशाराम बापू आश्रम में आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने शामिल होकर हजारों घर में ऋषि प्रसाद सत्साहित्य पहुंचाने का संकल्प लिया। आश्रम प्रांगण में साधक भक्तों ने बढ़ दादा, पीपल बादशाह, गुरु मंदिर, व्यास पीठ की परिक्रमा कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आशा रामायण पाठ सत्संग कार्यक्रम भी किया गया। तत्पश्चात शुरू हुआ माला पूजन कार्यक्रम जिसमें गंगा जल से माला को स्नान के बाद मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर आरती कर सभी ने गले में धारण किया। सभी ने एकजुट होकर घर घर2 ऋषि प्रसाद ग्रंथ पहुंचाने का संकल्प लेकर हजारों की संख्या में सदस्य ता ग्रहण की। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









