ग्वालियर व्यापार मेला अध्यक्ष अशोक जादौन ने पूर्व मंत्रियों से की मुलाकात

May 04 2026

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक जादौन ने सोमवार को पूर्व मंत्री माया सिंह और पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्रियों ने अशोक जादौन को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर ग्वालियर व्यापार मेले के विकास और आगामी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। अशोक जादौन ने वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया।