विभिन्न वार्डों में एक करोड़ 21 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया

May 04 2026

ग्वालियर।  नगर परिषद महेश्वर में अध्यक्ष श्रीमति अलका गजराज यादव एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव के जन्म दिवस के अवसर पर नव नियुक्त एल्डरमेन श्रीमती सिंधु राजेश जोशी, योगेश गेहलोत, जितेंद्र सांकले, महेश चंदेरीवाल को नगर परिषद में आमंत्रित कर स्वागत किया गया। साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में एक करोड़ 21 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।  इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, पार्षदगण प्रियंक पंड्या सीएमओ सहित कर्मचारी गण उपस्थित रहे।