नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में संजीव दीक्षित उपाध्यक्ष बने

May 03 2026

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निशंक जैन द्वारा प्रस्तुत नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को अनुमोदित किया जाता है।
इसी क्रम में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ ग्वालियर में संजीव दीक्षित की उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जाती है।