वेतन न मिलने से एंबुलेंस कर्मचारियों ने एक घंटे काम बंद किया,सेवाएं रही ठप्प
May 03 2026
ग्वालियर। 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में काम बंद कर दिया, जिससे पांच प्रमुख लोकेशनों पर करीब एक घंटे तक सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दो महीनों से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से परेशान कर्मचारियों ने पहले कम्पनी अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के समाधान की कोशिश की, लेकिन जब कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो एंबुलेंस कर्मचारी एकत्रित होकर बाल भवन पहुंचे और वहां डबरा, चीनौर, घाटीगांव, गोले का मंदिर तथा चिकित्सा महाविद्यालय की 108 एम्बुलेंस खड़ी कर दीं।
एंबुलेंस के पहिए थमने की सूचना मिलते ही 108 सेवा के नोडल अधिकारी आईपी निवारि मौके पर पहुंचे कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने तत्काल कम्पनी के एचआर हेड मनीष सिंह से फोन पर चर्चा की। बातचीत के दौरान एचआर हेड ने आश्वासन दिया कि सभी कर्मचारियों का वेतन सोमवार तक उनके खातों में जमा कर दिया जाएगा। कम्पनी की ओर से मिले इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने विरोध समाप्त किया और वापस अपने काम पर लौट आए। हालांकि इस दौरान करीब एक घंटे तक पांच लोकेशन की एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









