उत्कृष्ट क्लबों और सदस्यों को किया सम्मानित

May 03 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस 'अन्वीक्षाÓ का शुभारंभ रंगमहल गार्डन में हुआ। आयोजन में राजस्थान और मध्यप्रदेश से लगभग 800 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज मेहता, विशिष्ट अतिथि कुलभूषण मित्तल रहे। अध्यक्षता सुधीर वाजपेयी ने की। कार्यक्रम के दौरान आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड नाइट में पूरे प्रांत में उत्कृष्ट सेवा एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले क्लबों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल सुमेर जैन, रमेश श्रीवास्तव, रामकिशन सिंघल, जुबेर रहमान एवं ज्योति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।