25 केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा में कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को दिया प्रवेश

May 03 2026

ग्वालियर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), नई दिल्ली के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में नीट यूजी-2026 परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। यह परीक्षा 25 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक सत्र में संपन्न हुई। ग्वालियर के इन केंद्रों पर 10,711 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से प्रवेश प्रारंभ हो गया था। परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद केंद्रों में भेजा गया।
 मोबाइल फोन, बैग बाहर रखवाए
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, बैग और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं थी। केंद्रों पर यह सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसलिए अभ्यर्थी ने अपने अभिभावकों को यह सामान देकर प्रवेश कर किया। अभ्यर्थियों को केवल पारदर्शी पानी की बोतल अपने साथ ले जाने की छूट थी। ग्वालियर में एमएलबी कॉलेज, केआरजी कॉलेज पदमाराजे कन्या विद्यालय, मुरार गर्ल्स कॉलेज सहित 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।