गायत्री शक्तिपीठ का दो दिवसीय शताब्दी संकल्प प्रशिक्षण शिविर का समापन
May 03 2026
ग्वालियर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के निर्देशन में मप्र जॉन भोपाल के तत्वाधान में गायत्री शक्ति पीठ तानसेन रोड में चल रहे दो दिवसीय शताब्दी संकल्प प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। भोपाल जॉन से पधारे आरजी गायकवाड, रमेश अभिलाषी, आरके गुप्ता एवं उप जोन प्रभारी डीपी लाबानिया ने 60 प्रशिक्षारतियों को प्रशिक्षण दिया। जिसमें शिवपुरी से दो, मुरैना से 14, भिंड से 16, दतिया से 14 एवं ग्वालियर से 14 प्रशिक्षण लेने वाले उपस्थित थे।
प्रशिक्षण के विषय शांतिकुंज द्वारा संचालित विभिन्न आंदोलनों को जमीन पर उतरना था। यह आंदोलन है- पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य, व्यसन मुक्ति, कुरीति उन्मूलन, बाल संस्कारशाला, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, नारी जागरण, स्वावलंबन, आदर्श गांव योजना एवं आओ गढ़े संस्कार वान पीढ़ी। समापन सत्र में आईजी गायकवाड़ ने कहा कि यह प्रशिक्षण के उपरांत किस जेल तहसील एवं ग्रामीण स्तरों पर उतरने के लिए युवाओं को आंदोलनो से जोड़ना है, हमें सरकार एवं समाज की मदद करना है एवं व्यक्ति में देवत्व का उदय करना है। आज के कार्यक्रम का संचालन उप जोन प्रभारी डीपी लवानिया द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक कमलेश गुप्ता द्वारा किया गया।
गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध प्रेस्टो विजय गुप्ता ने प्रशिक्षण की उपयोगिता बताई इस अवसर पर 60 प्रशिक्षित आर्तियां के अतिरिक्त दर्शन बरोलिया, केपी शर्मा, डॉ. संजय गुप्ता, उषा गुप्ता, देवेंद्र सेंगर, चंदन कॉल, आरसी त्यागी, आरपी गुप्ता, लाल बहादुर सिंह, सुषमा सिंह, अशोक गुप्ता, डॉ. आप शिवहरे सहित 20 गायत्री परिजन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









