नशे में धुत होमगार्ड सिपाही सड़क पर बेसुध मिला, रहागीर ने वीडियो बनाकर किया वायरल
May 03 2026
ग्वालियर। सिटी सेंटर इलाके में वर्दीधारी होमगार्ड सिपाही का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। सिपाही शराब के नशे में इस कदर धुत नजर आया कि वह सड़क पर ही लोटपोट होकर गिर पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे होमगार्ड महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि राहगीरों ने जब सिपाही को बेसुध हालत में सड़क पर पड़ा देखा तो उसे उठाने और संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह खुद को संभालने की स्थिति में नहीं था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, वीडियो पुलिस और होमगार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है।
वीडियो में एक युवक सिपाही से उसका नाम पूछता और हालचाल जानने की कोशिश करता है। लेकिन नशे में धुत सिपाही ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। वह सिर्फ हाथों से इशारे करता और बड़बड़ाता नजर आया। युवक ने उसे सड़क के बीच से हटकर किनारे लेटने की सलाह भी दी, लेकिन वह वहीं पड़ा रहा। अब इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्दी में तैनात जवान इस हालत में सड़क पर कैसे पहुंचा? ड्यूटी पर था या नहीं? और क्या जिम्मेदार कर्मी पर विभागीय कार्रवाई होगी? यह मामला पूरे ग्वालियर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









