दाना पानी संस्था द्वारा मिट्टी के सकोरे एवं दाना वितरण किया

May 03 2026

ग्वालियर। दाना पानी संस्था द्वारा लेडिस पार्क छत्री मंडी में मिट्टी के सकोरे एवं दाना वितरण किया एवं दाना पानी की टीम द्वारा जबलपुर के पास भीषण हादसा में जिन लोगों की मौत हुई है उनको 5 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महेंद्र खत्री, सीमा शर्मा, पूनम, अमन खत्री, चिंतन चढ़ा, खेंगर, राहुल गुप्ता, रेनू स्वराज, वीणा प्रधान द्वारा श्रद्धांजलि एवं मौन धारण किया गया।