भगवान गौतम बुद्ध जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

May 03 2026

भगवान गौतम बुद्ध जयंती के पावन पर्व पर अखिल भारतीय कोली समाज रजिस्टर्ड नई दिल्ली की युवा टीम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राहुल शाक्य युवा जिला अध्यक्ष ग्वालियर, युवा प्रदेश मंत्री संदीप उमरैया, जिला महामंत्री तेजपाल शाक्य ने कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में भगवान गौतम बुद्ध के जीवन और आदर्शों पर चर्चा की गई और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बच्चों का एवं मातृशक्ति एवं वरिष्ठों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, जाकम कुशवाह, डीपी शंखवार, कन्हैया लाल बजरेटिया, पवन माहौर, मोहित जाट, पार्षद भगवान सिंह कुशवाह,  पार्षद भूपेंद्र कुशवाह, पूर्व पार्षद घनश्याम शाक्य, हरिराम उमरैया, घनश्याम अहिरवार, इंजी. केएल बिजोरिया, मानसिंह माहौर, नरेंद्र शाक्य, कुंदन सिंह खजुरिया, पन्नालाल खेरिया, तेजपाल शाक्य, संदीप उमरैया आदि उपस्थित रहे।