कैंसर चिकित्सालय में चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन किया
May 03 2026
ग्वालियर। कैंसर चिकित्सालय स्थित शीतला सहाय सभागार में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा एक चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक विशाल बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. मुकेश चतुर्वेदी, डॉ. सचेत व्यास, जिला संयोजक डॉ. राहुल सप्रा, जिला सह संयोजक डॉ. दीपक माखीजानी, कैंसर चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक बीआर श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव डॉ. ओएन कौल, डॉ. हरिमोहन पुरोहित, डॉ. राकेश रायजादा, डॉ. अंजली रायजादा, डॉ. एएस भल्ला, डॉ. प्रकाश बीर आर्य, डॉ. रजनीश नीखरा, डॉ. कुसुम सिंघल, डॉ. आलोक पुरोहित, डॉ. गोपाल रजक, डॉ. हिमांशु मल, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. मुकेश सोनी, डॉ. राहुल कुशवाह, डॉ. राजेंद्र बघेल, डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री, डॉ. सुरेश कौरव, डॉ. सतीश गुप्ता, डॉ. अशोक तोमर, डॉ. जितेंद्र सक्सेना, डॉ. बीके सूरी, डॉ. केके गुप्ता, डॉ. अरविंद सिंघल, डॉ. राकेश सविता, डॉ. सतेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. महेश निरंकारी, डॉ. रामहेत इमले आदि चिकित्साकरण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रणय जैन द्वारा गाए हुए वंदे मातरम गायन के पश्चात अतिथियों का अंग वस्त्र पहन कर स्वागत किया गया, स्वागत भाषण जिले के संयोजक डॉ. राहुल सप्रा द्वारा दिया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने चिकित्सक सम्मेलन के आयोजन हेतु चिकित्सा प्रकोष्ठ तथा उपस्थित सभी चिकित्सकों को बधाई दी, प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल बघेल ने भाजपा सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में तथा वर्तमान समय में चिकित्सकों को आने वाली समस्याओं तथा उनके निराकरण हेतु किए जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी। डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कैंसर चिकित्सालय द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सचेत विकास तथा आभार प्रदर्शन डॉ. मुकेश चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में कैंसर चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, तथा शेखर गुप्ता की अहम भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









