अजाक्स भवन में श्रद्धाभाव से मनाई गई बुद्ध जयंती

May 02 2026

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) की मीडिया प्रभारी श्रीमति ज्योति सुनेरे ने बताया कि त्रिगुणी बुद्ध पूर्णिमा के पुनीत और पावन अवसर पर सेकंड स्टॉप पंचशील नगर स्थित  ‘अजाक्स भवन’ पर प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य की अध्यक्षता में श्रद्धाभाव से तथागत बुद्ध के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर मनाई गई तथागत बुद्ध की 1588वीं जयंती।
 अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने तथागत बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर विधिवत कार्यक्रम प्रारम्भ किया। इस अवसर पर सभी उपासक-उपासिकाओं ने अजाक्स भवन में उपस्थित होकर तथागत बुद्ध की बंदना कर उनके चरणो में पुष्पांजलि अर्पित की। प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य ने सभी देशवासियों से बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व में भाईचारा और शांति स्थापित हो सकती है। इसलिए हम सब राष्ट्रहित में निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करे।और नैतिकता के साथ शासन और प्रशासन से समन्वय स्थापित कर अजाक्स संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने में जुट जाए। इस अवसर पर श्रीमती ज्योति सुनेरे, सिद्धार्थ जाधव, उत्तम जाधव, कौशलेश मौर्य, शोभाराम जाटव, एड.रजनी नारायण, राहुल जाधव, श्याम कुमार आदि उपस्थित रहे।