महामानव तथागत बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर याद किया

May 02 2026

ग्वालियर। विश्व को शांति का संदेश देने वाले महामानव तथागत गौतम बुद्ध की जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक हुरावली तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि पर अर्पित किए एवं डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक हुरावली पर रह रहे साधु संतों को वस्त्र भेंट किए। भगवान तथागत गौतम बुद्ध को याद किया एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संभागीय अध्यक्ष महादेव सिंह गोयल, श्रीमति गायत्री देवी, कोमल सिंह, हाकिम सिंह, उदयभान सिंह, युवराज सिंह वैशाली गोपाल, प्रशांत, आलिया सिंह, अभिराज सिंह अन्य सैकड़ों संख्या में क्षेत्र वासियों के द्वारा तथागत गौतम बुद्ध की प्रथम प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।