ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सिंधिया से

May 02 2026

ग्वालियर। ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिला और ब्राह्मण समाज के अशोक शर्मा को साडा अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान करने पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि मुझे ग्वालियर ही नही सम्पूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए ब्राह्मण समाज का सहयोग चाहिए। इस अवसर पर अशोक पटसरिया, किशन मुदगल, महेश मुदगल, रामबाबू कटारे, रामनारायण मिश्रा, जगदीश शर्मा, अशोक मिश्रा, कल्याण श्रोति, राकेश नायक, राजेश नायक, देवेंद्र दुबे, रवि आनंद गौड़, बद्रीनारायण शुक्ला, रामाधार चौबे उपस्थित थे।