त्रयोदशी पर सीमित भोजन का ब्राह्मणों ने लिया संकल्प

May 02 2026

ग्वालियर।अब ब्राह्मण समाज परिवार में किसी के भी देवलोकगमन पर त्रयोदशी पर सीमित भोजन कराकर फिजूल खर्च रोककर,अपनों की स्मृति में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में एवं धार्मिक कार्य में धन खर्च करेगा जिससे देवलोकगमन की आत्मा को रचनात्मक कार्य करने से शांति मिले। उक्त संकल्प सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने दिलाया। भगवान नृसिंह जयंती समारोह के मुख्य अतिथि साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा तथा अध्यक्षता प्रकाश नारायण शर्मा ने की। पंडित गिरिराज गुरु एवं कथावाचक मधु दुबे को ब्रह्मरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा का स्वागत सकल ब्राह्मण महा समिति के डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा, एचबी शर्मा, कृष्ण बिहारी दुबे, अरविंद शुक्ला, रामनारायण मिश्रा, बसंत पाराशर, महेश मिश्रा, श्याम बाबू शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, रवि आनंद गौड़, हेमेश दंडोतिया, अशोक शर्मा, योगेश दीक्षित, डॉ दिलीप समाधिया, विमला मौसी, रश्मि शर्मा, रूपाली शर्मा, आशा त्रिपाठी, माया भारद्वाज, प्रीति शर्मा, रेनू शर्मा, रचना गौड, शशि गोस्वामी, सावित्री, संगीता शर्मा, उषा शर्मा,ज्योति, राजकुमारी, राधा शर्मा, सरला शर्मा, अंजू दीक्षित, शशि गोस्वामी, अंजू मनोरमा शर्मा, रूपाली शर्मा, किरण मिश्रा, मधु शर्मा सहित अनेको ने स्वागत किया गया।