आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने 80 खिलाड़ी भोपाल रवाना
May 01 2026
ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 2 से 3 मई 2026 तक भोपाल में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ग्वालियर से लगभग 80 प्रतिभाशाली खिलाड़ी भोपाल के लिए रवाना हो रहे हैं।
इस टीम का नेतृत्व मकरंद एवं जोगेंद्र द्वारा किया जाएगा, जो खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन करते हुए टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं संघ के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे एवं महासचिव डॉ. आदित्य भदौरिया भी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी कोच मनीष कुमार के हाथों में है, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयार किया है।
ग्वालियर की टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी। खिलाडिय़ों और कोचिंग स्टाफ को विश्वास है कि वे राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर ग्वालियर का नाम रोशन करेंगे। यह प्रतियोगिता प्रदेश भर के खिलाडिय़ों के लिए एक बड़ा मंच है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और आगे के राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









