कृष्णा श्रीवास्तव चित्रांश वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन में युवा विंग के जिला अध्यक्ष नियुक्त

May 01 2026

ग्वालियर। समाज एवं मानवता की सेवा के प्रति निरंतर समर्पित चित्रांश वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने अपने संगठनात्मक विस्तार को सशक्त करते हुए कृष्णा श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष (युवा विंग) के पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव की अनुशंसा पर एवं सचिव अनुप श्रीवास्तव  द्वारा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमन प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदान की गई।
संस्था परिवार कृष्णा श्रीवास्तव के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक कामना करता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर डॉ. अमन प्रकाश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश भटनागर, गौरव कुलश्रेष्ठ, राजेश सिन्हा, आशीष श्रीवास्तव, रवि अष्ठाना, अंकुर श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, दीप श्रीवास्तव एवं सक्षम गुरहा मौजूद रहें।