महिला शक्ति मंच ने शुरू किया नि:शुल्क समर कैंप

May 01 2026

ग्वालियर। समाज के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा और हुनर से सशक्त बनाने की दिशा में पहल करते हुए महिला शक्ति मंच द्वारा नि:शुल्क समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सतीश सिकरवार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारा शाहा ने की। इस शिविर में बच्चों को नि:शुल्क गतिविधियां नृत्य एवं गायन, पेंटिंग और आर्ट एंड क्राफ्ट, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, जूडो कराटे और शैक्षिक गतिविधियां कराकर उनके अंदर छुपी प्रतिभा को निखारा जाएगा। 
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षण और खाद्य सामग्री भी वितरित की गई. ताकि वे उत्साह के साथ सीखने की ओर अग्रसर हों। इस अवसर पर पिंकी राठौर, कृष्णा भदौरिया, शारदा सागर, सोमा विश्वास, प्रभा शर्मा, इशिका जेसवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।