खेल मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है: पांडेय
May 01 2026
ग्वालियर। खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाते हैं। यह बात मुख्य अतिथि की आसंदी से प्राचार्य पीएस मीना ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में आयोजित तीन दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कही। इस मौके पर विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पंत्र भी प्रदान किए गए। संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा निशानेबाजी, योग और टेबल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। योग रागिनी के फायनल में केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 इटारसी का दबदबा रहा। केंद्रीय विद्यालय नर्मदा नगर ने सर्वाधिक मेडल अपने नाम किए। गुर्जर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
समापन समारोह में उप प्राचार्य पवन कुमार जैन, प्रधान अध्यापक भारती यादव, शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे। संचालन वृंदा शुक्ला ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









