भाविप शाखा-समर्पण का दायित्व ग्रहण सम्पन्न
Apr 29 2026
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम होटल सुख सागर में रखा गया। सर्व प्रथम मंच आमंत्रण में भारत माता ओर विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन कर रास्ट्रगीत वन्देमातरम का सामूहिक गान हुआ, स्वागत भाषण अध्यक्षता कर रही विम्मी सचदेवा ने दिया। मंच पर विशिष्ट आंमत्रित वक्ता सुधीर अग्रवाल क्षेत्रीय महासचिव मध्य भारत उत्तर प्रान्त, विशेष आमंत्रित वक्ता अनूप अग्रवाल क्षेत्रीय संयुक्त सचिव मध्य भारत उत्तर प्रान्त, ओर नवीन कार्य कारणी शपथ विधि अधिकारी अमित जैन प्रान्तीय अध्यक्ष मध्य भारत उत्तर प्रान्त व शाखा-समर्पण के प्रभारी प्रान्तीय उपाध्यक्ष अरविंद दूदावत के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ।
शपथ ग्रहण मे अध्यक्ष पद पर संजय धवन, सचिव पद पर महेश धीमान ओर कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार राय ने शपथ ग्रहण की। साथ मे कार्य कारणी उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल संपर्क व पंकज शर्मा उपाध्यक्ष गतिविधि, संयोजक डीसी तिवारी, सीए मयूर गर्ग, गुलाब सिंह प्रजापति, संयुक्त सचिव गति विधि संयोजक प्रवीण पवार, मिलिंद गर्ग, महिला सहभागिता गतिविधि संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, डॉ ज्योति शर्मा, श्रीमति मधु धवन, पुष्पा प्रजापति, पिंकी राय, निरु शर्मा, मधु धीमान, लता गुप्ता, मोनिका शिवहरे, शैफाली कौशिक, वरिष्ठ कैलाश चन्द अग्रवाल, महेश अग्रवाल, भूपेन्द्र प्रेमी, गोपाल मोटवानी, संजय कथुरिया, आशीष गुप्ता, देवेन्द्र शिवहरे आदि ने ली।
कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती मधु धीमान ओर गिरीश अग्रवाल ने बताया 27 प्रतिभाशाली बच्चे जो अच्छे नंबर से पास हुए उनको अतिथिगण से मोमेंटो ओर गिफ्टपेक भेंट किया। सभी परिवार सदस्यों को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमति अल्का कुशवाह, श्रीमती मेंधना सिंघल, अशोक शर्मा, विजेंद्र सिंह कुशवाह, डॉ अनिल शर्मा, सीए धर्मेन्द्र अग्रवाल, जयजीव मिश्रा, नीलम समाधिया, भारती खानविलकर, सुभाष अग्रवाल, ओपी गुप्ता, कांता शर्मा के अलावा शाखा के काफी सदस्य उपस्थित थे आभार गुलाब सिंह प्रजापति ने माना। समापन राष्ट्रगान जन गण मन गाकर हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









