पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 में 55 9वीं केविस संभागीय खेलकूद श्रृंखला शुरू

Apr 29 2026

ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 में संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य राजेश पांडेय ने सर्वप्रथम मां सरस्वती पर पुष्पमाला अर्पित की। इसके पश्चात खिलाड़ी प्रतिभागियों द्वारा राजेश पांडेय का स्वागत किया गया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
प्राचार्य राजेश पांडेय ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए खिलाड़ी भावना के साथ खेलने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम को देखते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। उद्घाटन समारोह में उपप्राचार्य पवन कुमार जैन, प्रधान अध्यापिका डॉ. भारती यादव एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक और विभिन्न विद्यालयों से आए अनुरक्षक शिक्षक एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के पश्चात खेल श्रृंखला में क्रिकेट, टेबल टेनिस और शूटिंग स्पर्धाओं का औपचारिक शुभारंभ हुआ। अंडर-14, अंडर-17 तथा 17-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने इन खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।