एफटीएस राष्ट्रीय युवा मीट में ग्वालियर चैप्टर ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार
Apr 29 2026
ग्वालियर। वनबंधु परिषद जो एकल अभियान के तहत राष्ट्रीय संस्था है तथा संपूर्ण भारतवर्ष में सुदूर एवं वनवासी क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य, स्वावलंबन, स्वाभिमान जागरण जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है। वर्तमान में 90 हजार से अधिक एकल विद्यालय चलाये जा रहे हैं जिसमें एक शिक्षक होता है तथा हर विद्यालय में 30 विद्यार्थियों को ही शिक्षित किया जाता है। वनबंधु परिषद का एक महत्वपूर्ण अंग, एफटीएस युवा भारत के कई शहरों में वनबंधु परिषद द्वारा दिए गए निर्देशों पर दिन-रात काम कर रहा है तथा यह जहाँ भी संभव हो, सामाजिक-शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है।
इसी कड़ी में फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी युवा (एफटीएस युवा) की राष्ट्रीय टीम के सहयोग से एफटीएस युवा रांची चैप्टर द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा मीट, अभिज्ञ 3.0 का आयोजन रांची के होटल रमादा में किया गया, इसमें एफटीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ भारत के 19 युवा अध्यायों ने भाग लिया। अध्यक्ष डॉ. संतोष के नेतृत्व में ग्वालियर चैप्टर के 6 सदस्यों ने भाग लेकर पूरे वर्षभर के कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस आयोजन में देश की जानी मानी हस्तियों ने वक्ता के रूप में अपने विचार रखे।
जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, किरण बेदी, अतुल सत्य कौशिक, रेणुका पुंडरीक गोस्वामी, शेफाली वैद्य, परिधि मंगलमपल्ली एवं मुकुल कानिटकर ने युवाओं को अपनी प्रेरणादायक बातों से प्रेरित किया तथा अपनी कला कौशल से वहां उपस्थित प्रतिभागियों को उत्साहित भी कर दिया। साथ ही, राष्ट्रीय टीम से राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश माहेश्वरी एवं कार्यकारी अध्यक्ष त्रिभुवन काबरा, युवा मार्गदर्शक किशन केजरीवाल, युवा राष्ट्रीय समन्वयक रासु जैन, ग्वालियर चैप्टर की संस्थापक अध्यक्ष तथा एफटीएस युवा नेशनल की नॉर्थ जोन कोऑर्डिनेटर संचिता गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।
मीट में एनुअल अवॉर्ड नाइट का भी आयोजन किया गया, जिसमें साल में सबसे ज़्यादा वनयात्रा का आयोजन करने के लिए तथा प्रिंट मीडिया के माध्यम से अपनी छवि दिखाते हुए, उन्हें इन 2 श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए प्रेरित किया। बताना जरूरी होगा कि वन यात्रा के माध्यम से शहरी टीम गांव-गांव जाकर वहां के एकल विद्यालय का निरीक्षण करती है तथा वहां के बच्चों का मार्गदर्शन भी करती है। समस्त ग्वालियर शहर के लिए ये हर्ष की बात है की ग्वालियर चैप्टर द्वारा किए गए कार्य को सभी ने सराहा
मीट में विशेष रूप से भजन जैमिंग प्रोग्राम रखा गया था, जिसमें वहां मौजुद सभी युवाओं को भगवान शिव की आराधना की गई तथा उनके भजनों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्वालियर टीम में शामिल नेशनल से नार्थ जोन कोऑर्डिनेटर संचिता गुप्ता, ग्वालियर से अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार, वनयात्रा प्रमुख ख्याति मूंदड़ा, कार्यकारिणी सदास्य तरूण अरोरा, पूनम, नैना ने अपनी उपस्थिति से इस उपलब्धि को विशेष बनाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









