पत्नी से वीडियो कॉल बातकर कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारी,मौत
Apr 28 2026
ग्वालियर। ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना सुबह 5 बजे एसएएफ की सेकेंड बटालियन के गेट की है। उसकी ड्यूटी क्वॉर्टर गार्ड पर संतरी पहरे पर थी। गोली की आवाज सुनकर साथी पहुंचे तो कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी घायल हालत में कुर्सी पर बैठा था। सीने से खून निकल रहा था। पास ही उसकी सर्विस राइफल पड़ी हुई थी। साथियों ने फौरन अफसरों को सूचना दी और उसे अस्पताल ले गए। एसएएफ जवानों के मुताबिक गोली चलने से पहले वह वीडियो कॉल पर अपने परिवार से बात कर रहा था।
छतरपुर नौगांव निवासी एसएएफ कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी की ड्यूटी सेकेंड बटालियन के गेट पर थी। उसकी ड्यूटी रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। सुबह करीब 5 बजे वह अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, तभी गोली चलने की आवाज आई। पुलिसकर्मी पहुंचे तो वह घायल पड़ा था और पास ही उसकी गन पड़ी थी। सीने में गोली लगी थी।
पुलिस जांच में पता चला कि कुलदीप के साथ ही चार अन्य जवान भी ड्यूटी पर थे। सभी अलग-अलग जगह तैनात थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे कमांडर चेक करने के लिए आया था, उस समय कुलदीप वीडियो कॉल पर परिवार से बातचीत कर रहा था।
कुलदीप 2005 में एसएएफ में भर्ती हुए थे। दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर में पदस्थ रह चुके हैं। 17 साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी प्रियंका अनुरागी, बेटा वीर (16), बेटी अनाया (15) हैं। दोनों दसवीं में हैं और केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं। किसी को कुछ नहीं पता कि कुलदीप ने यह कदम क्यों उठाया है। कुलदीप की पत्नी प्रियंका ने कहा कि साढ़े चार बजे उनका वीडियो कॉल आया था। हाल-चाल पूछा और कहा कि बस अभी पांच बजे तक आ जाऊंगा। कॉल करने का कारण पूछा तो कहा बस याद आ रही थी। इसके बाद कॉल कट कर दिया।
कुछ देर बाद उनके साथियों से सूचना मिली कि उन्होंने खुद को गोली मार ली है। जब उन्होंने सुबह 4.30 बजे कॉल किया तो मुझे हैरानी हुई। वही आखिरी बार उनका चेहरा देखा था। पता नहीं क्या बात थी, जो वह हमसे नहीं कह पाए। प्रियंका से पूछा गया कि किसी परेशानी का कभी उन्होंने जिक्र किया हो। इस पर प्रियंका ने कहा कि आज तक उन्होंने अपनी बटालियन या कार्यक्षेत्र के बारे में कभी कोई शिकायत नहीं की थी। हमारे घर में भी कहीं कोई विवाद नहीं था। पूरे परिवार का वह ख्याल रखते थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









