इंदिरा ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत, परिवर्तन की मशाल लेकर आगे बढ़ी कांग्रेस
Apr 28 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में निकाली जा रही ऐतिहासिक इंदिरा ज्योति यात्रा मुरैना से प्रस्थान कर शाम 4:30 बजे ग्वालियर पहुंची। पुरानी छावनी तिराहा पर शहर जिला कंाग्रेस कमेटी द्वारां यात्रा की भव्य अगवानी की गई।
इसके पश्चात यात्रा अपने पूर्व निर्धारित मार्ग मल्लगढ़ा, चार शहर का नाका, हजीरा, लोको, पड़ाव, एम.एल.बी. रोड, फूलबाग, गुरुद्वारा, नदी गेट, शिंदे की छावनी चौराहा होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची। मार्ग में जगहजगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और इंदिरा गांधी अमर रहें, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जोशीले नारों के साथ किया गया।
इस अवसर पर शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि यह इंदिरा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि अन्याय, अहंकार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष की मशाल है। कांग्रेस पार्टी इंदिरा के साहस, सेवा और संकल्प के रास्ते पर चलकर जनता को न्याय दिलाने का काम करेगी। यात्रा में पूर्व विधायक मदन कुशवाह, योगेन्द्र सिंह तोमर, इब्रहिम पठान, अरूण केन, महाराज ंिसह पटेल, वीर सिंह तौमर, जेएच जाफरी, भैयालाल भटनागर, मंगल यादव, रामनरेश परमार, मीनू परिहार, हरेन्द्र गुर्जर, वीरेन्द्र तोमर, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









